प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में श्रीमती सोनिया गांधी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष के तौर पर श्रीमती सोनिया गांधी का चूना जाना बहुत ही सराहनीय है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी को मजबूती के साथ साथ इंडिया गठबंधन से भी बेहतर तालमेल स्थापित होगा।