राम कुमार बिंदल पर दुराचार के आरोप ।।

⊂एडवांस न्यूज़ ब्यूरो ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई है  रामकुमार बिंदल ।

 

सोलन10 अक्टूबर ।। हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल के भाई को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर 25 साल की युवती ने दुराचार के आरोप लगाए हैं.

सोलन पुलिस आरोपी राम कुमार बिंदल को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई है. सोलन एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है.
सोलन में डॉ. राजीव बिंदल के भाई राम कुमार बिंदल को 25 वर्षीय युवती के दुराचार के ⇑♦ आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है ।

सूचना के अनुसार राम कुमार बिंदल की एक पाइप की फैक्ट्री है और साथ साथ क्लिनिक भी चलाने का कार्य करते है ।सूचना के अनुसार कुछ वर्षों पहले भी फेक्ट्री मे काम करने वाली महिला ने राम कुमार बिंदल पर संगीन आरोप लगाए थे किंतु उस समय किसी कारणवश  केस रफा दफा कर दिया गया था ।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *