पेंशनर्ज एसोसिएशन नेरवा ब्लाक के चुनाव सम्प्पन ।।

एडवांस न्यूज़ ब्यूरो ।।

सोहन लाल कल्याण नेरवा ब्लाक से प्रधान चुने गए ।।

  •             शिमला 14 अक्टूबर ।।-पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक नेरवा जिला शिमला के त्रे वार्षिक चुनाव का आयोजन कँवर काम्प्लेक्स नेरवा में किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला शिमला के प्रधान श्री भाग चंद चौहान ने की!इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के महासचिव भूप राम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, उपाध्यक्ष दीप राम शर्मा, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, सलाहकार मोहन सिंह ठाकुर, कार्यलय सचिव नन्द लाल शर्मा, संयुक्त सचिव सुभाष झगटा व प्यारे लाल शर्मा राज्य कार्यकारणी के पदाधिकारी शामिल हुए!सदन ने गंगाराम शर्मा को चुनाव अधिकारी तथा लायक राम शर्मा व प्यारे लाल शर्मा नियुक्त किया गया!नेरवा ब्लॉक के चुनाव आम सहमति से हुए जिसमें सोहन कल्याण को प्रधान, सूरत चौहान को वरिष्ठ उप प्रधान, महा सचिव के पद पर जोगिंदर जिंटा व वित्त सचिव के पद पर नरेश राठौर चुना गया!सलाहकार के पद पर श्याम ठाकुर, महालेखा के पद पर श्याम चौहान, संयोजक के पद पर मुरत सिंह तथा राज्य प्रतिनिधि के तौर पर हीरा लाल गैजता व प्रेम मेहता को नियुक्त किया गया!प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति मैंसहान कल्याण व महासचिव जोगिंदर जिंटा ने कहा की 17अक्टूबर को शिमला में आयोजित सांकेतिक धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लेंगे!बैठक मे गंगा राम शर्मा, मदन शर्मा, भाग चंद चौहान, भूप राम वर्मा नव नियुक्त प्रधान सोहन चौहान व जोगिंदर जिंटा ने राज्य कार्यकारणी, जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियो का बैठक में पधारने के लिए आभार ब्यक्त किया!बैठक में 1जनवरी 2016-31जनवरी 2021के मध्य सेवा निबृत हुए पेंशरर्स को संशोदित कम्युटेशन, लीव इन कैशमेंट,, ग्रेजुइटी, चिकित्सा बिलो का भुगतान, 16 प्रतिशत डी. ए. जारी ना किये जाने के विरोध में सभी ज़िलों मुख्यालय में 17अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है!
Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *