एडवांस न्यूज़ ब्यूरो ।
- शिमला 11अक्टूबर, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि भाजपा देश के लोकतंत्र को कमजोर कर जनमत की भी चोरी कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के कई राज्यों में भाजपा के वोट चोरी के पुख्ता प्रमाण दिये हैं पर चुनाव आयोग इसकी कोई भी जांच नही कर रहा हैं। उन्होंने कहा है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहें है और आयोग अपनी जवाब देही से भाग रहा हैं।
आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा व ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने वोट चोर,कुर्सी छोड़ का जी नारा देश में दिया है उसे लोगों का भारी सर्मथन मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। 
- कांग्रेस कार्यकर्ता भी बहुत पसंद करते है प्रभारी रजनी पाटिल को ।।
- रजनी पाटिल के लिए हिमाचल नया नही है व्व पहले भी हिमाचल की संगठन चुनावो की पर्यवेक्षक और फिर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी है ये प्रभारी के रूप मे उनका दूसरा कार्यकाल है और अधिकतर कांग्रेस जनों को वो स्वयं पहचानती है और उनका सौम्य और सरल व्यवहार हिमाचल के कांग्रेसियों को खूब भाता है यही कारण है कि आज उनके ठियोग आगमन पर हर कार्यकर्ता जोश से भरा हुआ दिख रहा था ।
- ♦अपने सम्बोधन मे
रजनी पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट चोर,कुर्सी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान को 15 अक्टूबर तक पूरा कर इसे प्रदेश कांग्रेस कार्यलय को भेजे जिससे इसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जा सकें - ।
इस अवसर परअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है और 15 अक्टूबर तक इसे शतप्रतिशत पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठियोग क्षेत्र के लोग पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।उन्होंने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल, सत्य जीत नेगी,अनिता वर्मा,नरेंद्र कवंर,रूपेश कवंल,राजेश कवंर,उज्वल मेहता,सौरभ चौहान सहित पार्टी के कई अन्य पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।