Advance Newz

हमीरपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हमीरपुर में भाजपा की महा रैली को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल की जनता केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार 5 लाख के पार लगाएगी और एक बार फिर हमीरपुर से सांसद बनाएगी।

इसी के साथ 6 नहीं 9 उपचुनावों में 9 के 9 भाजपा के विधायकों को जिताकर हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार एल स्थापित करेगी यह संकल्प भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया इस महा रैली में लिया।

उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है। केंद्र ने जहां देश को आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना दी वही जयराम ठाकुर की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हम केयर की योजना दी और इस योजना को हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। फंड ना देकर इस योजना से जनता को होने वाला लाभ रोका जा रहा है, इससे यह साबित होता है की हिमाचल प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है। देश में कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, इसका साक्षी इनका मेनिफेस्टो है जिसमें धारा 370 कश्मीर में एक बार फिर लागू करने की बात की गई है। इसका मतलब यह है की पत्थरबाजों को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं, ऐसा भारत के नागरिक कभी नहीं होने देंगे।

बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी अति आत्मविश्वास के साथ काम नहीं करेगी अपितु घर-घर जाकर काम करेगी और एक बार फिर भाजपा का कमल खिलाएग। हमीरपुर जिला को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा की आन, बान, शान बताया।
बिंदल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का लक्ष्य चार की चार और देश में हमारा लक्ष्य 400 पार रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को पहले रामनवमी होगी जब भगवान श्री राम अपनी जन्म भूमि पर होंगे, इस त्यौहार को पूरे भारत में एक पर्व की तरह मनाया जाएगा।

इस रैली में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा, इंदरदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *